मुख्य सामग्री पर जाएं

रागी जी फाउंडेशन

Ragi Ji Foundation
Englishहिंदी
EN

जरूरत

LIVE FOR OTHERS — “दूसरों के लिए जीने की भावना ही सच्ची मानव सेवा है।”

हमारा विश्वास है कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल व्यक्तिगत सफलता से नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के प्रयासों से आता है। आर्थिक स्थिति किसी बच्चे की शिक्षा, किसी महिला के आत्मनिर्भर बनने या किसी परिवार के सम्मानजनक जीवन की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए।

रागिजी फाउंडेशन का उद्देश्य शिक्षा से वंचित बच्चों को अवसर देना, जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना, बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाना, तथा स्वास्थ्य, पर्यावरण और पशु सेवा के माध्यम से समाज तक पहुँचना है।

ग्रामीण मध्य प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य की जरूरत
  • 3 लाख+ पौधों का रोपण; नक्षत्र वाटिका का निर्माण
  • 15,000 स्कूल बैग अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को वितरित
  • वर्ष 2025 तक 13 बालिकाओं एवं 5 बालकों की शैक्षणिक फीस का वहन
  • हजारों लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान
  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सिलाई मशीन वितरण, तथा पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था
जरूरत को दर्शाते आँकड़े

हमारा संकल्प: “सेवा हमारे लिए केवल एक सामाजिक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।” रागिजी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण एवं मानव सेवा के माध्यम से स्थायी परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है। LIVE FOR OTHERS.

हमसे जुड़ें

स्वयंसेवक, इंटर्न, या साझेदार बनें।

WhatsApp